द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने राकेश बंसल को वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए IIA मेरठ-3 डिवीजन का डिवीजनल चेयरमैन नियुक्त किया। चेयरमैन बनने पर राकेश बंसल ने IIA के राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी संबंधित चैप्टरों एवं समस्त सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रति एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने गौतम बुद्ध नगर, सिकंदराबाद एवं बुलंदशहर क्षेत्र के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण, श्रम, उद्योग, कराधान तथा उद्योगों से संबंधित सभी विभागों के सम्मानित अधिकारियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। समय-समय पर सभी विभागों से प्राप्त सकारात्मक सहयोग, मार्गदर्शन एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण हमारे संबंधित चैप्टरों ने उद्योग जगत की अनेक समस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्हे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में भी सबका स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन पूर्ववत् प्राप्त होता रहेगा। उनके पर्यवेक्षण में IIA के सभी चैप्टर कार्यालय सदैव शासन, प्रशासन एवं उद्योग जगत के मध्य एक सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करेंगे तथा उद्योगों के हित, निवेश संवर्धन और क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
