-जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने विनायक को दी बधाई
-डॉ॰ विकास प्रधान ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दादरी गुर्जर कॉलोनी में रहने वाले प्रतिभाशाली टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी विनायक ठाकुर का चयन इंडो–श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट द्विपक्षीय श्रृंखला-2026 के लिए भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई 2026 तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित की जाएगी। भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित होने पर जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति की टीम ने विनायक को बधाई दी। डॉ॰ विकास प्रधान ने पगड़ी बांधकर विनायक का सम्मान किया।

कड़ी मेहनत से मिली सफलता
विनायक ठाकुर का भारतीय टीम में चयन उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए ही नहीं, बल्कि गौतम बुद्ध नगर और पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।यह प्रतियोगिता भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाएगी, जिसमें दोनों देशों के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल प्रेमियों ने विनायक ठाकुर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे। विनायक ठाकुर की इस उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना संभव है। विनय ठाकुर के पिता शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि वह बेटे को एक दिन भारतीय टीम में खेलना देखना चाहते हैं। यह उनके जीवन का लक्ष्य है उसके लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ॰ विकास प्रधान, नरेंद्र भाटी, ब्रिजेश भाटी, संदीप चंदीला सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।