-सेक्टरों में लार्वा का छिड़काव कराने की मांग
-मांगों के समर्थन में प्राधिकरण अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फेडरेशन ऑफ़ RWA’S ग्रेटर के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता की। सेक्टर की विभिन्न समस्याओं जैसे जल भराव, बंद स्ट्रीट लाइट, लार्वा का छिड़काव, पार्कों की बदहाल स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मांग की कि इन समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाए। मांगों के समर्थन में फेडरेशन के सदस्यों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने फेडरेशन के सदस्यों का आश्वासन दिया है कि उठाई गई सभी समस्याओं का जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
बताई यह समस्या
फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या ना हो इसके लिए सभी सेक्टरों में ड्रेन की सफाई कराई जाए। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लार्वा का छिड़काव हो, सेक्टरों में जो स्ट्रीट लाइट है बंद पड़ी है उसे तत्काल सही कराया जाए, स्ट्रीट लाइट के जो खंबे जर्जर हो चुके हैं वह तुरंत बदले जाएं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जहां-जहां पर भी दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं उनके ऊपर जो लोग पंपलेट, स्टीकर लगा देते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई हो। सदस्यों ने कहा कि विभिन्न सेक्टरों के पार्क बदहाल पड़े हैं, उन्हें सही कराया जाए। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव रिशिपाल भाटी, सेक्टर p3 के अध्यक्ष अमित भाटी, फेडरेशन के उपाध्यक्ष आलोक नागर, सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा के सचिव सुधीर चौधरी उपस्थित थे।
