-इंडिगो एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे धोखा
-गिरफ्तार सभी लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
द न्यूज गली, नोएडा: पुलिस के द्वारा ऑपरेशन साइबर वज्र अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के तहत थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 02 फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुए बीमा पॉलिसी को मेच्योर करने व Indigo Airlines India में नौकरी दिलाने के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी करने वाले 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 लेपटॉप, 03 की-पैड मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट मोबाइल फोन, 17 ATM कार्ड व 01 चैकबुक व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

2500 मोबाइल की जांच
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत थाना स्तर पर प्राप्त करीब 159 संदिग्ध खातों के विभिन्न बैंकों को हॉट स्पॉट एवं रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया था। जिसमें 19 रेड जोन में करीब 2500 मोबाइल फोन एवं NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के क्रम में निम्न कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। सेक्टर-6 नोएडा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर में बीमा पॉलिसी को मेच्योर करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 लोग तनुज कुमार गोयल व पंकज को मकान नंबर जी-13 सेक्टर 6 से गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया1 सेक्टर-2 नोएडा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर में Indigo Airlines India में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोग मोहित कुमार व आदेश यादव को गिरफ्तार किया गया। कॉल सेंटर से अभियुक्तगण कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने, लैप्स एलआईसी पॉलिसी का धनराशि रिफंड कराने, पॉलिसी मैच्योर कराने, अधिक क्लेम दिलाने तथा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का झांसा देकर व्यक्तियों के साथ ठगी करते थे।
