-थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा
-व्यावसायिक संवाद और सहयोग के अवसरों को मिला बढ़ावा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के तीसरे दिन एक महत्वपूर्ण वैश्विक आयाम जुड़ा। एक्‍सपो में थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध मंत्री Napintorn Srisunpang ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एक्सपो का दौरा किया। थाईलैंड के मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) ने किया। टीम IHE ने प्रतिनिधिमंडल को प्रदर्शनी परिसर का विशेष दौरा कराया, जहाँ उन्हें हॉस्पिटैलिटी, डिज़ाइन और नवाचार के क्षेत्र में प्रस्तुत की जा रही नवीनतम पेशकशों से अवगत कराया गया। दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बावजूद IHE 2026 के तीसरे दिन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों की मौजूदगी दर्ज की गई। होटल समूहों और रेस्टोरेंट संचालकों से लेकर आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स, शेफ्स, कंसल्टेंट्स और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स तक, उद्योग से जुड़े हितधारकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। यह सहभागिता हॉस्पिटैलिटी उद्योग में बिजनेस, नेटवर्किंग, नवाचार और ज्ञान-विनिमय के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।

सहयोग के अवसरों को बढ़ावा
IIID Trade Connect 2026 ने डिजाइनर्स, ब्रांड्स और उद्योग जगत के पेशेवरों को एक केंद्रित मंच पर लाकर सार्थक व्यावसायिक संवाद और सहयोग के अवसरों को बढ़ावा दिया। कॉन्फ्रेंस एरिया में आयोजित Hospitality Design Symposium 2026 ने ‘Bridging the Gap’ विषय पर पैनल डिस्कशन और विभिन्न मुख्य वक्तव्य सत्रों के माध्यम से डिज़ाइन, कार्यक्षमता, तकनीक और हॉस्पिटैलिटी संचालन के बीच बदलते संबंधों पर गहन चर्चा को आगे बढ़ाया। इस संवाद में Bathline के विनय गुप्ता, Greeniam के राकेश चौहान, Kich के भारत हापानी, Fenesta के रोहित मेहता, Architect & Founder Expressionist by Tejbeer के तेजबीर सिंह तथा Viaanca Interiors की प्रियंका सेठ सहित डिजाइन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख पेशेवरों ने भाग लिया। हेमंत सूद, चेयरमैन, IIID, ने हॉस्पिटैलिटी में डिजाइन के बढ़ते महत्व पर कहा कि हॉस्पिटैलिटी डिजाइन अब केवल देखने में आकर्षक स्पेस तैयार करने तक सीमित नहीं है, यह ऐसे अनुभवों को डिजाइन करने के बारे में है, जो बदलती अतिथि अपेक्षाओं, परिचालन संबंधी वास्तविकताओं और उद्योग की बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप हों। IHE डिजाइनर्स को हॉस्पिटैलिटी लीडर्स, निर्माताओं और सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स के साथ सीधे जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। तीसरे दिन पाक कला मास्टरक्लास ने भी प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रसिद्ध कुलिनरी प्रोफेशनल्स द्वारा आयोजित इन सत्रों ने शेफ्स, कुलिनरी प्रोफेशनल्स और उत्साही प्रतिभागियों को नई तकनीकों, आधुनिक पाक-कला दृष्टिकोण और व्यावहारिक अनुभवों से रूबरू होने का अवसर दिया।