द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में सस्टेनेबल सॉल्यूशंस इन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज एंड अर्थ साइंस (ICSSETES-2026) विषय पर प्रथम IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है। जहां वह सतत इंजीनियरिंग तकनीकों एवं पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में उभरते विकास, शोध एवं नवाचारों पर विचार-विमर्श कर सकें। ICSSETES-2026 की एक प्रमुख विशेषता इसका अंतरराष्ट्रीय एवं हाइब्रिड आयोजन स्थल है। सम्मेलन के प्रथम दिवस का आयोजन Twintech International University College of Technology, Pulau Pinang, Malaysia में किया जा रहा है, जबकि सम्मेलन के अगले दो दिवस I.T.S. Engineering College, Greater Noida, India में आयोजित होंगे। यह अनूठी व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा वैश्विक अकादमिक सहभागिता को दर्शाती है। ICSSETES-2026 का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं को वैश्विक इंजीनियरिंग एवं वैज्ञानिक समुदाय से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्मेलन के माध्यम से सतत विकास, उन्नत तकनीकों और पृथ्वी विज्ञान से संबंधित नवीन विचारों एवं शोध को एक साझा अंतरराष्ट्रीय मंच प्राप्त हो रहा है।