-खिलाडियों ने पेश की खेल भावना की मिसाल
-सात दिवसीय प्रतियोगिता में 63 टीम ले रही है हिस्‍सा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे सात दिवसीय सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के छठे दिन प्रतिकूल मौसम भी खिलाड़ियों के जोश और जुनून को नहीं रोक सका। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों की कुल 63 टीमों ने दमदार खेल-कौशल और अदम्य उत्साह के साथ रोमांचक मुकाबलों को जीवंत कर दिया। खिलाड़ियों की एकाग्रता, अनुशासन और संघर्षशीलता ने मैदान पर खेलभावना की मिसाल पेश की। इस अवसर विद्यालय के एमडी सचिन चौधरी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा व नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मैच के बाद खिलाड़ियों के मनोरजन हेतु बॉर्डर-2 फ़िल्म दिखाने का भी आयोजन किया गया।

यह टीम बनी विजेता
प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, कान्हा माखन स्कूल मथुरा, एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल तथा एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), असीसी कॉन्वेंट स्कूल नोएडा, एपीजे स्कूल नोएडा, द एशियन स्कूल देहरादून तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीमों ने बेहतरीन कौशल, रणनीति और सामूहिक समन्वय का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ग में बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, आर्यन्स मेरठ तथा समरविला नोएडा की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।