-घोड़ी-बजेड़ा गांव से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक होगा मार्च
-पैदल मार्च के बाद अगली रणनीति होगी तैयार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: 4 प्रतिशत आबादी से वंचित 44 गांव के किसान पिछले कई साल से अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की नई-नई रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में किसानों ने पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। पैदल मार्च 2 सितंबर को घोड़ी-बजेड़ा गांव के शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक निकाला जाएगा। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। किसानों ने लोगों से अपील की है कि पैदल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
Greater Noida: चार प्रतिशत आबादी प्लाट से वंचित 44 गांवों के किसान 2 सितंबर को घोड़ी बजेड़ा गांव से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक निकालेंगे शांति मार्च @OfficialGNIDA pic.twitter.com/jyIHCY6KnF
— The News गली (@The_News_Gali) August 27, 2026
स्वयं लड़ रहे लड़ाई
प्रेसवार्ता में किसानों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन न तो किसी राजनीतिक नेता के नेतृत्व में है और न ही किसी संगठन के बैनर तले। 4 प्रतिशत आबादी से वंचित किसान स्वयं अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। पीड़ित किसानों ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि 2 सितंबर को बड़ी संख्या में शहीद पार्क पहुंचकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च को सफल बनाएं और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करके अपनी मांग को मजबूती से उठाए। इस मौके पर संतराम प्रधान,भीम सिंह,रूपा सिंह, दयाराम शर्मा,मुखिया आदि लोग उपस्थित थे।
