द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराएगा। अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्रॉन-1 से होगी। प्राधिकरण ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। सफाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कम रहेगा। कहीं आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित होने पर टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्वच्छ जलापूर्ति के लिए जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से तैयार किए गए शेड्यूल को प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। निर्धारित तिथियों के अनुसार जलाशयों की सफाई का काम पूरा कराया जाएगा। प्राधिकरण ने बिल्डरों और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर सोसाइटी परिसर में बने जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
पानी का प्रेशर रहेगा कम
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि सफाई के दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। ऐसे में लोग पहले से ड्रम आदि में आवश्यक पानी स्टोर कर लें और पानी की खपत कम करें।
इन क्षेत्रों में इन तारीखों पर होगी सफाई
15 से 17 सितंबर: ओमीक्रॉन-1
21 से 23 सितंबर: ओमीक्रॉन-1ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
24 से 26 सितंबर: ओमीक्रॉन-1ए, जीएच-03 सोसाइटी
28 से 30 सितंबर: म्यू-2
1 से 3 अक्टूबर: लोटस वैली सोसाइटी
5 से 7 अक्टूबर: सेक्टर ज्यू-1, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
8 से 10 अक्टूबर: सेक्टर-36 और 37
12 से 14 अक्टूबर: बीएचएस-16 सोसाइटी
15 से 17 अक्टूबर: अल्फा-1 व 2
19 से 21 अक्टूबर: ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
22 से 24 अक्टूबर: गामा-1, गामा-2, बीटा-1 और बीटा-2
26 से 28 अक्टूबर: डेल्टा-1, 2 व 3
29 से 31 अक्टूबर: सेक्टर म्यू-1 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
2 से 4 नवंबर: चाई-4 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
5 से 7 नवंबर: एससी/एसटी हॉस्टल
12 से 14 नवंबर: सेक्टर-10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
16 से 18 नवंबर: बालक इंटर कॉलेज
19 से 21 नवंबर: सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
25 से 27 नवंबर: संकल्प सोसाइटी
पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
प्राधिकरण के मुताबिक जलापूर्ति से जुड़ी समस्या होने पर ग्रेटर नोएडा निवासी 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर संपर्क कर सकते हैं।
