-लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ सजीव प्रसारण
-आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए कदम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के लोगो का अनावरण तथा वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया। आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के साथ कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दादरी तेजपाल नागर, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, संबंधित अधिकारीगण एवं आउटसोर्स कर्मचारीगण उपस्थित थे।

भविष्य बनेगा सुरक्षित
जपाल नागर ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित, सशक्त एवं उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को उनके कौशल एवं कार्य के अनुरूप बेहतर मानदेय सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं उनके लिए कल्याणकारी होगी और भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर माननीय विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के लाभार्थियों को धनराशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र में स्वीकृत धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

