-सेक्‍टर के लोगों के साथ किया संवाद
-प्राधिकरण अधिकारियों को सेक्‍टर की समस्‍या हल कराने का निर्देश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: DM मेधा रूपम ने मंगलवार को बीटा एक सेक्‍टर का स्‍थलीय निरीक्षण किया। सेक्‍टर के लोगों के साथ संवाद किया। सेक्‍टर में RWA पदाधिकारियों के द्वारा कराए जा रहे कार्य को सराहा। लोगों ने DM को सेक्‍टर की विभिन्‍न समस्‍याओं से अवगत कराया। RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों द्वारा सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का न होना, सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गड्ढे, जलापूर्ति से संबंधित समस्याएं, ई-ब्लॉक की खराब ट्यूबवेल तथा सी-ब्लॉक पार्क की बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। डीएम ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्‍याओं का जल्‍द समाधान कराया जाए। इस अवसर पर सेक्‍टर की RWA अध्‍यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, मंजीत सिंह, विनोद कसाना सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।

अतिक्रमण हटाने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सीवर एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के दौरान सीवर एवं वाटर सप्लाई की लाइनें आपस में कनेक्ट न हों, यह सुनिश्चित किया जाए, जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित न हो। साथ ही, उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को नियमित रूप से ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ड्रेनेज बॉक्स के आसपास अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल एवं लाइटिंग से संबंधित कार्यों को कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सेक्टर बीटा-01 के पार्क में पीलखन, बरगद एवं पीपल के पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने सेक्टरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।