द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर नोएडा द्वारा मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज दादरी में ब्लड डोनेशन कैंप और ड्रग्स के नुकसानदायक असर पर एक अवेयरनेस सेशन सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की स्पीकर कविता कक्कड़ ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल के नुकसानदायक असर और एक हेल्दी, ड्रग-फ्री ज़िंदगी जीने की अहमियत पर रोशनी डालते हुए एक खास अवेयरनेस सेशन किया। उन्‍होंने कहा कि आजकल बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ दवाईयो के सही इस्तेमाल की सलाह की भी जरूरत होती है । कैंप में लोगों से अपील की गई कि हम सब मिलकर इंसानियत की सेवा करते रहें और एक हेल्दी, ड्रग-फ्री समाज बनाएं। कैंप में लोगों ने स्‍वेच्‍छा से रक्‍तदान किया। इस अवसर पर कपिल शर्मा,मनु जिंदल , सुमित माहेश्वरी, मुकुल गोयल, नेहा कक्कड़ आदि लोग मौजूद थे।