द न्‍यू गली,ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवरात्रि के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की मनमोहक धुनों पर नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया डांडिया नृत्य रहा। आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया, बल्कि संस्थान के सभी सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं एकता की भावना को भी मजबूत किया। HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एचएस बंसल, सचिव अनिल कुमार बंसल एवं संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मिलती है सकारात्‍मक ऊर्जा
इस अवसर पर संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने भी सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। नवरात्रि उत्सव ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया और सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव प्रदान किया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो. (डा.) रमा दत्त प्राचार्या, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, प्रो. (डा.) मनोरमा, प्राचार्या-एजुकेशन, प्रो नरेंद्र उपाध्याय, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी, कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी और स्टाफ सदस्यों के साथ सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।