द न्यूज गली, नोएडा : सेक्टर-115 के सोरखा गांव स्थित निर्माणाधीन आइवरी काउंटी सोसाइटी में काम करने के दौरान टॉवर से गिरकर एक फोरमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान जावेद (25) पुत्र अमीरू हक निवासी मौलानी, थाना चोपला, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह सोसाइटी में फोरमैन के साथ लेबर इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहा था। पुलिस के अनुसार, 22/23 अक्टूबर की रात डायल-112 के माध्यम से थाना सेक्टर-113 पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
