द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित लॉयड कॉलेज की टीम ने गाजियाबाद के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में हुए हैकथॉन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ग्रूट ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी गाजियाबाद में आयोजित हैकइंडिया – हैकजेनेसिस 2026 में फर्स्ट रनर-अप (दूसरा स्थान) हासिल किया। हैक इंडिया में 6 स्टेट से 41 मुख्य कालेज के छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्रेटर नोएडा के लॉयड कॉलेज के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्राइस्ट यूनिवर्सिटी गाजियाबाद में 6 स्टेट के 41 बड़े कॉलेज के बच्चों ने हेकइडिया में हिस्सा लिया। जिसमें ग्रेटर नोएडा स्थित कॉलेज के तीन बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इन स्टूडेंट में पूजा निर्माण, हिमांशु और कार्तिक शामिल थे। सुबह 9 बजे से शुरू हुए हैकथान के जज मंडल ने स्टूडेंट के हुनर को सराहा। तीनों स्टूडेंट को द्वितीय स्थान दिया और भविष्य में आगे बढ़ाने की भी कामना की। बच्चों के प्रोजेक्ट से प्रभावित होकर क्रिस्ट यूनिवर्सिटी ने लॉयड कॉलेज का धन्यवाद दिया।



