-20 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण
-अवैध कालोनी काटने की फिराक में थे कालोनाइजर
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जांच की, जांच में सूचना सही मिली। प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की । कार्रवाई में भनौता में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। अतिक्रमण मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ होने का आकलन है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, तोड़ा गया अतिक्रमण। लगभग 40 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त @OfficialGNIDA https://t.co/Yz4o3WHPtl
— The News गली (@The_News_Gali) October 27, 2026
बना ली थी बाउंड्री
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि भनौता गांव के खसरा संख्या 371 और 372 की जमीन पर कालोनाइजर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कालोनी बसाने का प्रयास कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो के स्टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। इसके साथ ही भनौता में ही अधिसूचित एरिया में बन रहे विला और अवैध प्लॉटिंग पर भी रोक लगाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
