द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, वकालत एवं न्यायालयीन प्रस्तुतीकरण के कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन एचएस. बंसल, सेक्रेटरी अनिल बंसल, जॉइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी एवं प्रिंसिपल डॉ. रमा दत्त उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अधिवक्ता अनुज द्विवेदी एवं अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह, सर्वोच्च न्यायालय, भारत ने निर्णायक मंडल के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया तथा अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम (LL.B.)शिवम, नित्तिन एवं रितु,
उपविजेता टीम (B.A. LL.B.)कन्हैया, नंदनी एवं साक्षी,
बेस्ट मूटर शिवम ठाकुर (LL.B.)
बेस्ट रिसर्चर: कन्हैया एवं खुशी (B.A. LL.B.),
बेस्ट मेमोरियल: आयुषी, अनुष्का एवं रचना (B.A. LL.B.) रही।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया तथा उनके शोध, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और पेशेवर कौशल को सुदृढ़ किया। आयोजन के माध्यम से हरलाल स्कूल ऑफ लॉ ने गुणवत्तापूर्ण विधिक शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया।



