-कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चिटहेरा की छात्राओं मिली खुशी

-बैडमिंटन रैकेट,शटल कॉक,स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट व बैडमिंटन नेट का वितरण

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: संकल्प संस्था ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चिटहेरा दादरी में सनराइज डोनेशन ड्राइव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पढ़ने वाली 100 छात्राओं को बैडमिंटन रैकेट,शटल कॉक,स्पोर्ट्स शूज व ट्रैक सूट,बैडमिंटन नेट आदि खेल सामग्री का वितरण किया। दीपावली पर खेल सामग्री का उपहार पाकर छात्राएं खुश हो गई। छात्राओं ने संकल्‍प संस्‍था का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता खंड शिक्षा अधिकारी,दादरी चंद्रभूषण सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे योनेक्स सनराइज की सीएफओ योगिता कौशिक तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप मे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक अशोक शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ० भूपेन्द्र नागर व सनराइज की वरिष्ठ अधिकारी एड पायल सिंघल उपस्थित रही।

नशा व फोन से दूर रहने की अपील

छात्राओं से संवाद करते हुए योगिता कौशिक ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत ही महत्व है और हमे किसी एक खेल को अवश्य ही अपने जीवन मे शामिल करना चाहिए। चंद्रभूषण सिंह ने संकल्प व सनराइज की मुहिम को छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लाभकारी बताया। शिक्षक संघ के संरक्षक अशोक शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० भूपेन्द्र नागर ने कहा कि बच्चों को नशा व फोन की लत से दूर करने के लिए खेलों से जोड़ना होगा। संकल्प संस्था के सह-संस्थापक अमित नागर ने बताया कि संस्था जल्द ही 40 परिषदीय विद्यालयों में योनेक्स सनराइज के सहयोग से खेल सामग्री का वितरण करेगी। इस अवसर पर संकल्प संस्था से सह-संस्थापक अमित नागर,संदीप भड़ाना,विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम पाल सहित विजयपाल शर्मा,हनी,शोएब धर्मेश व आदि लोगो की उपस्थित थे।