-अभियान के दौरान 450 किलो बूंदी कराई सीज
-टीम ने 7 स्थान से एकत्र नमूने जांच के लिए भेजे लैब
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दीपावली पर मिठाई की बिक्री अधिक होती है, ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के लिए विक्रेताओं ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की तैयारी कर ली है। फूड विभाग के द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में टीम के द्वारा लगातार खराब मिठाई पकड़ी जा रही है। मंगलवार को चलाए गए अभियान में टीम ने 400 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया व 450 किलो बूंदी सीज कर दी। साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान के दौरान टीम ने 7 स्थानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजा है। ज्ञात हो एक दिन पूर्व भी टीम ने 400 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया था।
Greater Noida: फूड विभाग ने 400 किलो रसगुल्ला कराया नष्ट, 450 किलो बूंदी सीज। दीपावली पर लगातार जारी है फूड विभाग की कार्रवाई @dmgbnagar @MoHFW_INDIA https://t.co/6np7oLBwFw
— The News गली (@The_News_Gali) November 3, 2026
यहां पर की कार्रवाई
विभाग की टीम द्वारा गढ़ी चौखंडी सेक्टर 121 नोएडा स्थित गणेश स्वीट निर्माणशाला से बूंदी लड्डू का 01 नमूना लिया गया। विलासपुर दनकौर ग्रेटर नोएडा स्थित सुंदर सिंह की मिठाई निर्माणशाला से छेना तथा रसगुल्ला का 01-01 लेकर शेष लगभग 100 किग्रा रसगुल्ला में मक्खी , मच्छर पड़े होने , प्रदूषित अवस्था में पाए जाने तथा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराए गए। सेक्टर 58 नोएडा में संचालित सोनू मिठाई निर्माणशाला से बूंदी लड्डू का एक नमूना संग्रहित किया गया। सेक्टर 62 रसूलपुर नवादा नोएडा स्थित सम्यक मिठाई वाले की निर्माणशाला से रसगुल्ला , बूंदी लड्डू एवं बूंदी का 01-01 नमूना लिया लिया गया तथा शेष लगभग 450 किग्रा बूंदी को सीज किया गया एवं लगभग 300 किग्रा रसगुल्ला , मिठाई में मक्खी मच्छर पड़े होने , प्रदूषित होने व मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने के कारण नष्ट कराई गई। इसके अतिरिक्त निर्माण इकाई में अत्यंत अस्वच्छकर परिस्थितियों में निर्माण कार्य किए जाने के कारण सुधार किए जाने तक लाइसेंस निलंबन की कारवाही की जा र
ही है।
