द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नन्हक फाउंडेशन के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नन्हक फाउंडेशन के द्वारा संचालित स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विभिन्न कार्यक्रमों में विशेष नृत्य ने सभी उपस्थित दर्शकों का विशेष रूप से दिल जीत लिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत काय्रक्रम की उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की और खूब जोरदार तालिया से स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि समाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक सहयोग एवं सेवा के भाव को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों समाजसेवी नवानी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा फाउंडेशन के कार्यों और सामाजिक उद्देश्यों के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर एसपी गर्ग, पूनम सिंह, स्वरा श्रीवास्तव, ममता पांडे, भावना सिंह, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, मंजू श्रीवास्तव, हिम्जा श्रीवास्तव, विद्या एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

