द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष और सफल उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह को महिला मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर का जिला उपाध्यक्ष बनाया है।यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि सच्ची मेहनत और समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता। डॉ. खुशबू सिंह व्यक्तिगत रूप से समाज के उस सभी वर्गो के लिए काम कर रही हैं, जो अक्सर मुख्यधारा से अछूते रह जाते हैं, और विशेषकर महिला हित, महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखा है। पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खुशबू सिंह ने पार्टी के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगी।
