द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात अधिशासी अभियंता विद्युत अजीत भाई पटेल ने बेटी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव बरनपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कक्षा-5 में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा को एक साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई। इसके साथ ही गांव की गरीब विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों को जरूरत की सामग्री जैसे कंबल, कपड़े, शॉल आदि सामान उपहार के रूप में वितरित की गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रदर्स परिवार बरनपुर की ओर से पिछले 10 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया गया। अजीत भाई पटेल ने बताया कि यह परंपरा उनके दादा इंद्रकरण सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने शुरू की थी।इस मौके पर ग्रामीणों ने परिवार की इस परंपरा की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति प्रेरणा और समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है।