-हेल्‍थकेयर व एजुकेशन के लिए बिड से आवंटित होंगे 10 प्‍लाट

-प्राधिकरण को मिलेंगे लगभग 250 करोड रुपए

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में हेल्‍थकेयर व एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए प्‍लाट की योजना निकाली है। योजना के तहत 10 प्‍लाट का आवंटन होगा। यह प्‍लाट विभिन्‍न आकार के हैं। प्‍लाट सेक्‍टर चाई-3, चाई-4, नॉलेज पार्क-5 व ओमिक्रॉन वन सेक्‍टर में हैं। प्‍लाट का आवंटन ई ऑक्‍सन के जरिए होगा। प्राधिकरण ने सभी प्‍लाट के रिजर्व रेट निर्धारित कर दिए हैं। सबसे छोटा प्‍लाट लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए का है। स्‍क्रीम के तहत प्‍लाट लेने के लिए डाक्‍यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर है। योजना से प्राधिकरण को लगभग 250 करोड़ रुपए मिलेंगे।

 

लोगों की यह थी मांग

शहर में सरकारी अस्‍पताल व क्‍लीनिक के मुकाबले निजी अस्‍पताल व क्‍लीनिक की संख्‍या कई गुना अधिक है। ऐसे में लोगों को सरकारी अस्‍पताल में अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए एक्टिव सिटीजन टीम के द्वारा मांग की जा रही थी की सरकारी अस्‍पताल व क्‍लीनिक के लिए प्राधिकरण के द्वारा जमीन का आवंटन हो। मांग के समर्थन में एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्‍यों ने डिप्‍टी सीएम के साथ ही सांसद, विधायक, प्राधिकरण व जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं

हुई।