-शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्‍न स्‍थानों पर बनाए गए थे घाट

-सभी स्‍थानों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था रही चाक चौबंद

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए सोमवार सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्‍न स्‍थानों पर बनाए गए उठ घाट पर भक्‍तों की भीड़ रही। पूजा के लिए सभी घाटों पर लोग परिवार के साथ पहुंचे। घाट पर पूजा समितियों के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह मौसम साफ न होने के कारण सूर्य देव के दर्शन देर से हुए। भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देकर लोगों ने विधि विधान पूर्वक पूजा की। लोगों ने एक-दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी। उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया।

पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी ने मनाया पर्व

पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी के द्वारा ईटा एक सेक्‍टर के पास छठ घाट का निर्माणा कराया गया था। घाट पर सुनील उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में भक्‍तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। घाट पर सुबह लगभग 4 बजे से ही भक्‍त पहुंचना शुरू हो गए। भक्‍तों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया। पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी के द्वारा सभी के लिए प्रसाद का विशेष इंतजाम किया गया था। मौके पर पहुंचकर विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता बृजपाल राठी प्रधान व अन्‍य लोगें ने भी छठी मईया का आशीर्वाद लिया और सभी को छठ पर्व की बधा

ई दी।