-समान आकार के 90 भूखंड का निकाला गया ड्रा
-23 किसानों का सीधे जारी किए गए आवंटन पत्र
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अधिग्रहीत जमीन की एवज में किसानों को 6 प्रतिशत का प्लाट देने की प्रक्रिया में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तेजी लाई है। कुछ माह के दौरान डाढ़ा सहित अन्य गांवों के किसानों को 6 प्रतिशत का प्लाट मिला है। प्राधिकरण ने सोमवार को गलिस्तानपुर के 113 किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड दिया। सोमवार को प्राधिकरण की ओर से 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए।

किसानों को मिली राहत
लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। गुलिस्तान पुर के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। अब प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटित दे दिए हैं।गुलिस्तानपुर के कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इनका ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
