द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल नोएडा जोन में 16 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह की ओर से जारी आदेश में कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई चौकी प्रभारियों की तैनाती भी बदली गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, अंकित धामा को गढ़ी चौखंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। ललित कुमार को थाना बिसरख क्षेत्र की चेरी काउंटी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेंद्र सिंह को थाना बिसरख क्षेत्र की सेक्टर-3 चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नवीन कुमार को एवीजे हाइट्स चौकी थाना सूरजपुर, निखिल शुक्ला को सेक्टर-10 चौकी थाना इकोटेक-3, प्रवीण कुमार को सेक्टर-144 चौकी और सचिन यादव को सेक्टर-145 चौकी थाना सेक्टर-142 का प्रभारी बनाया गया है। आशुतोष पांडेय को सी-ब्लॉक चौकी थाना सेक्टर-63 तथा सचिंद्र यादव को औद्योगिक क्षेत्र चौकी थाना सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राहुल प्रताप सिंह को एस-ब्लॉक चौकी थाना सेक्टर-63 का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश सोलंकी, ललित कुमार, कृपाशंकर सिंह और अजय यादव के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।