-बैठक के बाद हुई प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा
-दो बार से निर्विरोध अध्‍यक्ष चुने जा रहे हैं देवेंद्र टाइगर


द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज का गठन हुए 10 वर्ष का लंबा कार्यकाल पूरा हो रहा है, खास बात है‍ कि‍ कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एक बार भी मतदान नहीं हुआ। आपसी सहमति के बाद देवेंद्र टाइगर को निर्विरोध अध्‍यक्ष चुन लिया गया था। पिछली बार एक पक्ष ने नाम‍िनेशन किया था लेकिन अंतिम समय में नाम वापस ले लिया था। फैडरेशन कार्यकारिणी के तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। फैडरेशन के लगातार बढ़ते कद को देखते हुए इस बार निर्विरोध अध्‍यक्ष चुना जाना मुश्‍किल दिखाई दे रहा है। चुनाव लड़ने के लिए आरडब्‍ल्‍यूए के कुछ वरिष्‍ठ लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। वह अपना पैनल बनाने में जुट गए हैं।


आय व्‍यय का दिया गया विवरण
फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूऐज ग्रेटर नोएडा की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक सेक्टर डेल्टा एक में हुई। अध्यक्षता देवेंद्र टाइगर और संचालन दीपक कुमार भाटी द्वारा किया गया । बैठक में प्रबन्धकारीकरिणी के द्वारा समस्त आम सभा के द्वारा आय और व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सभी को फैडरेशन के बायलॉज को पढ़कर सुनाया गया। शहर और फेडरेशन के विषयों पर चर्चा की गई जिसमें समस्त चर्चा के उपरांत बायलॉज ओर नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हे। चुनाव के लिए 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी आरपीएस यादव(रिटायर्ड IPS) की अध्यक्षता में गठित की गई। कमेटी में कृष्णकांत (समाजसेवी,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य) धर्मवीर सिंह (समाजसेवी,)  प्रवीण भारतीय(समाजसेवी) बीरेश शामिल हैं।


इस तिथि पर होगा चुनाव
चुनाव समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम  घोषित कर दिया गया। 8 से 15 दिसंबर शाम 5बजे तक सदस्यता अभियान चलेगा। 15 से 17 दिसंबर तक आपत्ति ओर उसका निस्तारण होगा। 18 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 दिसंबर को  सुबह 10 बजे से दिन में 3 बजे तक नॉमिनेशन होगा। 26 दिसंबर को दिन में 3 बजे तक नॉमिनेशन वापस लिया जा सकता है। 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पश्चात मतों की गणना और रिजल्ट की घोषणा होगी। बैठक में सतीश भाटी ,शेरसिंह भाटी, हरि श्याम ठाकुर, जितेंद्र भाटी,  ऋषिपाल, राजेश डेढ़ा,जितेंद्र शर्मा, भुवनेश गर्ग, सुमन शर्मा, आलोक साध, सुशील शर्मा, सुधीर चौधरी,परितोष, अरविंद भाटी, आजाद अधाना , तिलकराम भाटी, प्रमोद भाटी,संजय कसाना, एनपी सिंह, डॉक्टर राजीव तोमर सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।