द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने वरिष्ठ समाजसेवी इलम सिंह नागर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें 5 वर्ष के लिए दी गई है। संगठन के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने इलम सिंह को बधाई दी। ज्ञात हो कि इलम सिंह पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समाज के प्रति उनकी लगन को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। इलम सिंह ने संगठन के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा।
