
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा के द्वारा 9 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। ब्राह्मण सभा की स्मारिका ब्राह्मचेतना का विमोचन किया गया। समाज में विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित थीं। इस अवसर पर मितेश चतुर्वेदी ने ब्राह्मण एकता व देश को एक करने पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री चंद शर्मा ने एतिहासिक विरासत में ब्राह्मणों की भूमिका पर विचार व्यक्त किया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने ब्राह्मण सभा बनाए जाने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ कवि मुकेश शर्मा, तुषा शर्मा, मुस्कान शर्मा, संजीव शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, अनिल शर्मा, ममता तिवारी, यतेंद्र शर्मा, गौरव, छाया शुक्ला, हरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।