द न्यूज गली, नोएडा : रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय शूटर और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश माया त्यागी उर्फ अमल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। क्विक रिस्पांस टीम (CRT) और थाना सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बदमाश पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश माया त्यागी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नोएडा पुलिस के हाथ सफलता लगी और पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया है।