द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (कृषक ) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में एनपीसीएल के अधिकारियों से वार्ता की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि एनपीसीएल अधिकारियों के सामने किसानों की सभी समस्‍याओं को रखा गया। जिसमें प्रमुख रूप से किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करना, बिजली बिलों में धांधली, किसानों को बिजली कनेक्‍शन मिलने में विलंब, प्रीपेड मीटर व्यवस्था को समाप्त करना, विभिन्‍न स्‍थानों पर खुले बिजली के पैनल बाक्‍स को बंद करना व अन्‍य समस्‍या को रखा गया। अधिकारियों ने एक माह में सभी समस्‍याओं के निस्‍तारण का आश्‍वासन दिया है। कृष्‍ण नागर ने कहा यदि सभी समस्‍याओं का निस्‍तारण एक माह में नहीं होगा तो भारतीय किसान यूनियन कृषक एनपीसीएल का घेराव करेगी। संगठन की तरफ से बैठक में ऋषिपाल कसाना, सरजीत नागर, रविन्द्र भाटी, सोविनदर चेची, विक्रम नागर, , भूपेन्द्र नागर, सुमित सिंह, ईमरान खान, सुमित नाग राशिद सहित आदि लोग मौजूद थे। वहीं एनपीसीएल की तरफ से राजेश श्रीवास्तव जीएम ऑपरेशन, ईशफाक बैग डीजीएम आपरेशन तरूण राज, मैनेजर रमेश कुमार, सीनियर मैनेजर सुशील सुनार, सीनियर मैनेजर, तरूण चौहान मौजूद थे।