-आबादी प्लॉट व समान मुआवजे की करेंगे मांग
-अनीश शर्मा को बनाया पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: किसानों की विभिन्‍न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्‍लब में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि संगठन के द्वारा 23 सितंबर को डीएम कार्यालय सूरजपुर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। कलेक्‍ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। मांग करेंगे कि किसानों को आबादी का प्‍लॉट दिया जाए, समान मुआवजा हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो व्‍यापक आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। संगठन का विस्‍तार करते हुए अनीश शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। लोगों ने माला पहनाकर अनीश शर्मा को बधाई दी।

यहां से शुरू होगा पैदल मार्च
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने आगामी आंदोलनों की रूपरेखा साझा की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दुर्गा गोल चक्कर से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और डीएम ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन के दौरान हमारी मांग होगी पात्र किसानों को 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का तत्काल आवंटन किया जाए, नए भूमि अधिग्रहण कानून को क्षेत्र में पूरी तरह लागू किया जाए, क्षेत्र के सर्किल रेट को रिवाइज किया जाए। तीनों प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे) में समान नीति एवं समान मुआवजा दर लागू की जाए और स्थानीय नौजवानों को क्षेत्र के उद्योगों व विकास परियोजनाओं में रोजगार प्रदान किया जाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक हरिप्रताप सिंह छौकर, राष्ट्रीय सलाहकार एवं महासचिव राम भरोसे शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद खान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय सचिव (युवा) सुरजन सिंह, राष्ट्रीय सचिव बंटी भाटी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रिजवान खान, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा कपिल गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) नादिर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष (छात्र सभा) जितेंद्र, जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह, गाजियाबाद युवा जिला अध्यक्ष अविनेश कुमार, युवा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, अमर भारद्वाज, नरेश भाटी (फलेदा), भारत भाटी एवं जसवीर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।