-वार्ड संख्या-09 के मोहल्ला करतार एन्क्लेव में होगा विकास कार्य
-तेजपाल नागर ने कहा हर वार्ड में विकास है प्राथमिकता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विधायक तेजपाल नागर के द्वारा दादरी के विभिन्न वार्ड में नाली, सड़क के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को वार्ड संख्या-09, मोहल्ला करतार एन्क्लेव में तेजपाल नागर ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड में लगभग 34.86 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली का निर्माण होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को विधायक ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर दादरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता पंडित भी उपस्थित थीं।

यहां पर होगा निर्माण
वार्ड में धर्म पब्लिक स्कूल से ओल्ड बारात घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य होगा, जिसकी स्वीकृत लागत 25.58 लाख रुपए है। इसके साथ ही स्नेहलता के मकान से छोटेलाल तथा वेदप्रकाश,अशोक नागर के घर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी लागत 9.28 लाख रुपए है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर चौधरी चरन सिंह, चौधरी जीतराम सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अतराज, चौधरी सतीश, चौधरी राजेंद्र, चौधरी नरेंद्र, चौधरी अजीत, ज्ञान, मोहित, कविता, चौधरी चाहतराम बाबू , चौधरी चरण सिंह, चौधरी जीतराम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
