द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा:राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ की राष्ट्रीय महासचिव अंकिता राजपूत समाज में बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा ईद पर गाजियाबाद में युवक सूर्या चौहान की चाकू कारकर की गई हत्या चिंता का विषय हैं।यह समाज में आपसी मतभेद को बढ़ावा देता है। अंकिता का कहना है कि हत्या करने वाले असद को पुलिस ने इनकाउंटर में मार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कोष से मृतक परिवार के सदस्यों को 5 लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका में रोजगार की स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील करता है। हमें न्याय-व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। अंकिता का कहना है कि हम आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करें ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
