न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:इंटर की बोर्ड परीक्षा में अच्‍छा नंबर पाने वाली छात्राओं को करप्‍शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा विशेष रूप से सम्‍मानित किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बीटा-1 निवासी हेमराज सिंह कपासिया की बेटी समीक्षा कपासिया ने 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सलारपुर निवासी रोहित कसाना की पुत्री पारूल कसाना ने कक्षा 12 में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों छात्राओं के आवास पर पहुंचकर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रवीन भारतीय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आलोक नागर, दीपक शर्मा, रोहतास नागर,अनिल भाटी, नरेंद्र कपासिया, विजेंद्र नागर, ब्रह्मपाल सिंह कपसिया, राकेश पंवार, आकाश नागर, सत्येंद्र कपासिया, विनोद कुमार सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।