-गाय को राष्‍ट्रमाता घोषित करने की है मांग
-यात्रा के दौरान गाय के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा के नरौली गांव के रहने वाले गऊ सेवक राहुल गुर्जर 22 अक्‍टूबर से गऊ जागरुकता पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा की शुरुआत राजस्‍थान, भिवाड़ी के खोली धाम मंदिर से होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा से भी बड़ी संख्‍या में लोग जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाली यात्रा का समापन 25 अक्‍टूबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्‍टर स्‍वर्ण नगरी में बने अग्रसेन भवन में होगा। जहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के लोग भी होंगे। यात्रा के माध्‍यम से गऊ माता के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ ही गाय को राष्‍ट्रमाता घोषित करने की मांग भी की जाएगी।

तीन बार निकाल चुके हैं यात्रा
राहुल गुर्जर कई साल से गऊ सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। अपनी टीम के साथ मिलकर वह लगभग एक हजार मृत गाय का अंतिम संस्‍कार भी करा चुके हैं। साथ ही बीमार व दुर्घटना में घायल गाय की सेवा भी करते रहते हैं। गाय के प्रति लोगों को जागरुक करने व गाय को राष्‍ट्रमाता घोषित कराने के लिए वह तीन बार यात्रा निकाल चुके हैं। अपनी मांग के समर्थन में उन्‍होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है। जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के लोगों ने उनकी यात्रा को समर्थन दिया है।