-13.68 लाख रुपये से कराया जा रहा है विकास
-कॉलोनी के लोगों ने तेजपाल नागर का जताया आभार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से दादरी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड संख्या-05 के मोहल्ला दौलतराम कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक ने किया। जिसकी कुल लागत 13.68 लाख रुपये है। साथ ही वार्ड संख्या-09 स्थित दौलतराम कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी और स्थानीय आवागमन भी सुगम होगा। विकास कार्य शुरू होने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया।

प्राथमिकता है विकास
इस अवसर पर तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। जिससे प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक विकास का लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर

दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित एवं भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सिंघल, भीम सिंह, प्रमोद भाटी, उदय सिंह, मनोज कुमार, राजिंदर सिंह, सभासद सीमा सिंह, कविता देवी, पीयूष गर्ग, रामनिवास बिधूड़ी, ज्ञान सिंह रावल, आदेश भाटी, बबलू गोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।