-विभिन्‍न विकास कार्य के लिए प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर
-अगले कुछ माह में विकास कार्य शुरू होने की उम्‍मीद

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेसवे से लेकर गांव तक में विभिन्‍न विकास कार्य कराएगा। एक्‍सप्रेसवे पर सड़क की रिसर्फेसिंग होगी और गांवों में सड़क निर्माण व अन्‍य विकास कार्य होंगे। 19 स्‍थानों पर विकास कार्य कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण्‍ ने टेंडर जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि विकास कार्य अगले कुछ माह में शुरू हो जाएगा। विकास कार्य कराने की मांग लोगों के द्वारा प्राधिकरण अधिकारियों से लगातार की जा रही थी।

यहां होगा कार्य
प्राधिकरण की योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के बिसरख जलालपुर गांव में पुरानी आबादी वाली सड़क पर सीसी रोड़ के साथ ही आरसीसी ड्रेन का निर्माण कार्य होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के सेक्‍टर 16 में फुटपाथ का निर्माण कार्य होगा। लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा-ग्रेटर एक्‍सप्रेसवे पर सड़क की रिसर्फेसिंग होगी। सेक्‍टर टेकजोन-4 में 130 मीटर चौड़ी सड़क से 60 मीटर चौड़ी सड़क तक आरसीसी एवं प्री कास्‍ट नाली कवर का काम होगा। बिसरख जलालपुर गांव में 10 प्रतिशत आबादी भूखंडों का विकास कार्य। इसके साथ ही विभिन्‍न गांव व सेक्‍टर में अन्‍य विकास कार्य कराए जाएंगे।