-कई फैक्ट्रियों के अंदर पानी घुसने से लाखों का नुकसान
-उद्यमी संगठन ने जताई कड़ी नाराजगी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:औद्योगिक क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या हर बार सामने आती है। प्राधिकरण व जिला प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में उद्यमियों के द्वारा हर बार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जाता है। बैठक में अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पानी निकासी की व्यवस्था कर दी गई है, अब समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह विश्वास ही उद्यमियों को भारी पड़ गया। औद्योगिक क्षेत्र साइड-5 एक बार दोबारा से जलमग्न हो गया। कई फैक्ट्रियों के अंदर तक पानी चला गया। इस कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल व मशीनरी खराब हो गई। मामले में उद्यमियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
Greater Noida: औद्योगिक क्षेत्र साइड-5 फिर हुआ जलमग्न, कई फैक्ट्रियों के अंदर पानी घुसने से लाखों का नुकसान, उद्यमी संगठन ने जताई कड़ी नाराजगी @OfficialGNIDA pic.twitter.com/Td7UbJle5c
— The News गली (@The_News_Gali) August 11, 2026
नहीं पहुंचे अधिकारी
औद्योगिक क्षेत्र साइड-5 में मनोज सिंघल की मिलेनियम पैकेजिंग के नाम से फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री में लगभग 4 फीट तक पानी भर गया है। आलम यह है कि शिकायत के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अमला पानी निकालने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में उन्हें स्वयं पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा। पानी भरने के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान खराब हो गया। मामले में आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि बैठक में सिर्फ खानापूर्ति होती है। पूर्व में कई बार बताया गया था कि पानी निकालने के लिए कई पंप लगाया जाए लेकिन अधिकारियों ने नहीं सुना। फैक्ट्रियों के अंदर पानी चला गया है, मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। शिकायत की गई लेकिन प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

