द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सिग्मा-2 सेक्टर में भारतीय किसान यूनियन कृषक की बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता हरवीर सिंह एवं संचालन हरेंद्र नागर ने किया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से जगनपुर गांव निवासी कृष्ण नागर को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्ष चुने जाने पर कृष्ण नागर ने कहा की पूर्व के संगठन को छोड़कर कई सौ लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन हर व्यक्ति की आवाज को बुलंद करेगा। गौतमबुद्ध नगर के अंदर प्राधिकरण की ग़लत नीतियों से प्रभावित किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। नियुक्त कार्यकारिणी में हरवीर सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ऋषि पाल कसाना को राष्ट्रीय सचिव, हरेंद्र नागर को राष्ट्रीय महासचिव, एडवोकेट जीतू प्रधान को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूनम भाटी को राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, प्रमोद चौधरी को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने किसान कल्याण के कार्य के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस मौके पर कृष्ण नागर, धर्मवीर, हरवीर सिंह, ऋषि पाल कसाना, सतपाल नागर, लीलू, हरेंद्र नागर, शैलेश शर्मा, जीतू गुर्जर, विकास नागर, संत मावी, एडवोकेट कपिल कसाना, नरेश जाट, राजवीर कसाना, सिंह राज तवर, बिज्जी कसाना, विकास शर्मा, राजीव कसाना, सरजीत नागर, रविन्द्र भाटी, प्रदीप कसाना, सुमित खानपुर, सौरव वर्मा, संजय नागर, धंनजय कसाना, कृष्ण भाटी, धर्मेंद्र भाटी, देवेंद्र कसाना, विपिन भाटी, गौरव कपासिया, संदीप बरहेला, राहुल बादलपुर, लाला किशनपुर, सौरव, देवेंद्र सिंह, टीटू प्रधान, सोविनदर चेची, मोहित भाटी, भगत भाटी, दिनेश बंसल, भगवान शर्मा, मनीष भडाना, सुशांत भडाना, विनीत, पिंटू भाटी, अंकित, धर्मेंद्र भाटी, अजीत, मनीष नागर, अमित चावड़ा, धर्मेन्द्र, नीरज मावी, अजीत भाटी, ओपी गुर्जर, प्रवीण नागर, आयुष भाटी सहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

