द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम लुक्सर से गिरफ्तार किया।
4 अप्रैल को दी थी जान
पुलिस ने बताया कि चार अप्रैल 2026 को ग्राम लुक्सर में 22 वर्षीय गोमती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना ईकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मृतका का पति रणजीत उर्फ रियांश उर्फ गम्भीरा वांछित चल रहा था।
पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी रणजीत उर्फ रियांश उर्फ गम्भीरा (22) को ग्राम लुक्सर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से हमीरपुर का रहने वाला है और वर्तमान में लुक्सर में रह रहा था।
