-कहा लंबे समय बाद भी पूरी नहीं हो रही किसानों की मांग
-मांग पूरी न होने पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की मांग पिछले लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, मांग पूरी करने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। संगठन के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में किसानों की सभी मांग पूरी करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर आशुतोष एवं तहसीलदार अजय कुमार को सौंपा।

किसान काट रहे चक्कर
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ज्ञापन में जिले के किसानों की लंबित एवं गंभीर समस्याओं जैसे सर्किल रेट में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी रूप से लागू करने, प्रमाण पत्र एवं खतौनी संबंधी कार्यों में हो रही देरी, तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं की मांग रखी गई। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि सभी मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रताप नागर, रवींद्र प्रधान ,नासिर प्रधान, संजय कसाना, नरेन्द्र भाटी, विनोद मलिक ,राजकुमार, उमेश राणा, अशोक भाटी, सरोज, शीतल, भारत नागर,अब्दुल नाईम, आशु, सुमित नागर, फिरे नागर, बसंत ,जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।
