-लिफ्ट में काम नहीं कर रही थी फोन कॉल व अन्य बटन
-सोसायटी के लोगों ने जताई भारी नाराजगी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटी में लिफ्ट में फंसने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महागुन मायबुड्स सोसायटी के एक टॉवर में लिफ्ट फंस गई। लिफ्ट में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग सवार थे। लिफ्ट में न तो पंखा चल रहा था और न ही कोई बटन काम कर रही थी। इस कारण लोग परेशान हो गए। परेशान व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। लिफ्ट बंद होने पर सोसायटी के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मांग की है कि लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस किया जाए।

कागजों में लिफ्ट एक्ट
सोसायटी में लिफ्ट फंसने के लगातार सामने आने वाले मामलों को देखते हुए सरकार ने लिफ्ट एक लागू कर दिया है, लेकिन देखने में आ रहा है लिफ्ट एक्ट का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण आए दिन किसी न किसी सोसायटी में लिफ्ट फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पूर्व लिफ्ट में फंसने से एक महिला अचेत हो गई थी। उसे डाक्टर के पास ले जाना पड़ा था। साथ ही एक सोसायटी में कन्या पूजन के लिए जा रहे बच्चे भी फंस गए थे। लोगों का कहना है कि लिफ्ट एक्ट का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
