द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के आगाज पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। कॉलेज में बीडीएस के 20 वें बैच व एमडीएस के 14 वें बैच के नए विद्यार्थियों के लिए चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। माता की चौकी में विभिन्न भजनों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने मॉ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्या डाक्टर सचित आनंद अरोरा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मॉ दुर्गा के आशीर्वाद से करना कॉलेज की पारंपरिक परंपरा है। मॉ के आशीर्वाद से विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा व चुनौतियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।


