-विधायक ने आईबीए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया शुभारंभ
-औद्योगिक क्षेत्र को रोशन करने के लिए 3.31 करोड़ रुपये हुए खर्च
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट व 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ओएसडी अभिषेक पाठक और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय व अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया। हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च हैं। उद्यमियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस योजना पर मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इससे सेक्टर में सुरक्षा व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। हाईमास्ट लाइट में 16 मीटर ऊंचाई के 5 और 25 मीटर ऊंचाई के 16 हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। उद्यमियों ने प्राधिकरण अधिकारियों का आभार जताया।

तेजी से हो रहे विकास कार्य
इस अवसर पर तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना करते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार व सभी एसीईओ व प्राधिकरण के अन्य स्टाफ की सराहना की है। विधायक ने कहा कि सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर ने विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रेटर नोएडा की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा महासचिव सुनील दत्त शर्मा, खुशबू सिंह, डॉक्टर चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा, एसके शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष अजय राणा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, हर्ष तोमर, संजय पांचाल, राहुल त्यागी, राहुल नम्बरदार, सुभाष चौहान, संजीव चौहान, योगेन्द्र, विमलेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
