-फ्लैट ओनर्स के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का निर्णय
-बैठक के दौरान नेफोमा ने किया संगठन का विस्तार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नेफोमा (नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन) की बैठक में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई। आमजन से जुड़ी गतिविधियों को तेज करने तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के फ्लैट ओनर्स से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न सोसाइटी के फ्लैट ओनर्स के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान नेफोमा सदस्यों ने अपनी-अपनी सोसाइटी में चल रही समस्याओं को बैठक के समक्ष रखा तथा उनके समाधान में नेफोमा द्वारा किए जा रहे योगदान पर भी चर्चा की। संगठन विस्तार के तहत महागुन मायवुड निवासी कृष्णानंद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लैटों की रजिस्ट्री, लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या, भूजल स्तर में हो रही गिरावट, मेट्रो कनेक्टिविटी तथा गंगाजल की आपूर्ति जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव रखते हुए नेफोमा की गतिविधियों को सोसाइटी स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटी के फ्लैट ओनर्स को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में अन्नू खान, अनूप कुमार, अविनाश सिंह, दीपक दुबे, उमेश सिंह, किशोर कुमार, दीपक शर्मा, ओम उज्ज्वल, कृष्णानंद, सुशील सैनी, राजेंद्र मंटू, रामनारायण त्रिपाठी, अनुराग तोमर, अमित झा, अनिल कुमार, अनूप वर्मा, दुष्यन्त, ज्योति, सुनीता सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।
