द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के द्वारा दादरी के बिशनूली गांव में युवा नेता रजनीश रौसा के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार आम जनता का शोषण करने में लगी हुई है, लगातार बढ़ती महंगाई में आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस सहित रोजमर्रा की वस्तुएं दिन रोज महंगी हो रही है। भाजपा सरकार महंगाई की आग में झुलस्ते हुए देश को राहत प्रदान करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चंद औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने की नीयत से काम कर रही है, जिस कारण जनता को मंहगाई, बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद्र नागर, इन्दर प्रधान, रामशरण नागर, सुरेंद्र नागर, सुनीता यादव, नितिन भाटी, जगवीर नंबरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, देवेंद्र भाटी, राहुल नंबरदार, हैप्पी पंडित, सुशील नागर, मनोज नागर, सुरेन्द्र भाटी आदि मौजूद थे।
