-पुलिस ने घटना में शामिल सभी बदमाशों पर की कार्रवाई
-घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बदमाशों ने दो दिन पूर्व लुक्‍सर गांव में नितिन की गोली मारकर हत्‍याा कर दी थी। घटना में शामिल बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रात में पुलिस से हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल दो बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की पहचान सचिन व विपिन के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्‍टल, कार व अन्‍य सामान बरामद किया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस पर चलाई गोली
डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस टीम इमलिया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध टाटा पंच कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई दोनों शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सचिन और विपिन उर्फ कल्ला के रूप में हुई है। आरोपियो के पास दो दो पिस्टल, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही लुक्सर हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।