-आरओबी की सड़क टूटने का वीडियो हो रहा था वायरल
-निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की लटक रही है तलवार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट सोसायटी के पास फ्लाइओवर का निर्माण किया गया था। लोगों की सुविधा के लिए फ्लाइओवर लगभग एक माह पूर्व ही खोला गया था। पहली बारिश में ही फ्लाइओवर के गुणवत्ता की पोल खुल गई। लगभग 100 मीटर लंबे एरिया की सड़क टूट गई। फ्लाइओवर की सड़क टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों के द्वारा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएफसीसी के द्वारा टूटी सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि एक से दो दिन में टूटी सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
गुणवत्ता पर सवाल
फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से चल रहा था। दो-तीन बार की जांच के बाद आवागमन के लिए लगभग एक माह पूर्व ही फ्लाइओवर खोला गया था। शहर में पिछले दो-तीन दिन से बारिश हो रही है, बारिश के दौरान ही फाइओवर पर लगभग 100 मीटर तक की सड़क टूट गई। कुछ जगह पर गड्ढ़े हो गए और कंक्रीट उखड़ गई। टूटी सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद डीएफसीसी ने टूटे हिस्से का निर्माण।
