द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (RBMI) में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कलाकृति-2026 का आयोजन किया गया। उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान किया।उत्सव के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बोरा दौड़, लेमन स्पून रेस, रंगोली, ब्लाइंड कोडिंग, फेस पेंटिंग, गायन, नृत्य सहित अनेक खेल, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। खेल प्रतियोगिताओं ने टीम भावना, अनुशासन एवं धैर्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को उजागर किया।

विजेताओं को किया पुरस्कृत
उत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिलेनियम पैकेजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज सिंघल एवं DTA गौतमबुध नगर के जनरल सेक्रेटरी समरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में शारदा यूनिवर्सिटी के आयुष ने प्रथम एवं GNIOT के अरनव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में GNIOT की संचिता प्रथम स्थान पर रहीं एवं अंजलि द्वितीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शारदा यूनिवर्सिटी के अजीत कुमार एंड टीम प्रथम स्थान पर रही एवं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रिंस एंड टीम द्वितीय स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता में IIMT की प्रीति प्रथम स्थान पर वही मंगलमय की वाणी एवं लॉयड की हर्षिता द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार, अंजलि गंभीर, शिवांगी राय एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

